મુખ્ય સામગ્રી પર જાઓ

Software tasting

सॉफ्टवेयर टेस्टिंग

किसी भी प्रोडक्ट को मार्केट में लॉन्च करने से पहले उसको ठीक ढंग से टेस्ट करना पड़ता है, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो। जब बात सॉफ्टवेयर की हो तो टेस्टिंग का महत्व और बढ़ जाता है। इसकी वजह यह है कि सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल तमाम उन जगहों पर किया जाता है, जहां इसमें कोई छोटी-सी भी गड़बड़ी बड़ा नुकसान कर सकती है।

सॉफ्टवेयर टेस्टिंग के द्वारा किसी सॉफ्टवेयर को एरर-फ्री बनाया जाता है। साथ ही इस बात की जांच भी की जाती है कि विकसित किया गया सॉफ्टवेयर जरूरत के अनुसार खरा है या नहीं। यह एक सतत् प्रक्रिया है, जो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के विभिन्न स्तरों पर की जाती है। सबसे पहले सॉफ्टवेयर के छोटे-छोटे मॉडूल यानी यूनिट को अलग-अलग टेस्ट किया जाता है और फिर सबको जोड़कर इंटिग्रेटेड टेस्टिंग होती है। यह दो प्रकार से होती है- व्हाइट बॉक्स टेस्टिंग (White Box Testing): इसे ग्लास बॉक्स टेस्टिंग भी कहते हैं। इसके द्वारा सॉफ्टवेयर के इंटरनल स्ट्रक्चर को टेस्ट किया जाता है, ताकि किसी प्रकार के एरर को दूर किया जा सके। सॉफ्टवेयर प्रोग्राम कोड, लूप आदि को यहां टेस्ट किया जाता है। ब्लैक बॉक्स टेस्टिंग : इस विधि द्वारा सॉफ्टवेयर के फंक्शनल रिक्वॉयरमेंट पर फोकस किया जाता है। इसके तहत दिए गए इनपुट के आधार पर सॉफ्टवेयर का टेस्ट यह पता लगाने के लिए होता है कि सही आउटपुट जनरेट हो रहा है या नहीं।

अक्सर हमें यह सुनने को मिलता है कि किसी सॉफ्टवेयर कंपनी ने अपने सॉफ्टवेयर का बीटा वर्जन रिलीज किया है। क्या आप जानते हैं कि बीटा वर्जन क्या है? दरअसल, यह भी एक टेस्टिंग प्रोसेस है, जहां सॉफ्टवेयर को यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया जाता है और इस तरह वास्तविक माहौल में सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग होती है। फिर यूजर्स द्वारा बताई गई समस्याओं के आधार पर सॉफ्टवेयर की खामियों को दूर किया जाता है। यही बीटा टेस्��

ટિપ્પણીઓ

આ બ્લૉગ પરની લોકપ્રિય પોસ્ટ્સ

Computer

MCA MCA Course details- MCA Course इसका पूरा नाम master of computer application है जो की computer science में professional master degree है। MCA 3 वर्षीय Professional master degree है जो कि 6 semester का होता है। यह course उन students के लिये है जो computer में interested है और computer  के  field में सुनहरा career चाहतें है। यदि आप भी computer के field में एक अच्छ...

PGDCA

PGDCA PGDCA कोर्स क्या होता है की पूरी जानकारी आज के नव युग में हमारे देश का हर युवा पढ़ाई में एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहा है ताकि उसको जल्दी से जल्दी एक सरकारी अच्छी नौकरी म...

Msc

                            MSc विज्ञान की डिग्री, विज्ञान, चिकित्सा और इंजीनियरिंग से संबंधित क्षेत्रों में उच्च शिक्षा का स्नातकोत्तर स्तर है। चूंकि इसे स्नातक की डिग्री ...